बीएसए ने खतौली के पांच परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण,

मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने खतौली ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र के पांच परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय भैंसी-2 में 90 नामांकित छात्रों के सापेक्ष 55 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में शिक्षण कार्य, स्मार्ट क्लास, मध्यान्ह भोजन, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जबकि विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय पक्का बाग में 197 में से 126 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कानूनगोयान में 353 में से 182 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। दोनों विद्यालयों में शैक्षिक स्तर, मध्यान्ह भोजन और मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक मिलीं, लेकिन कई बच्चे बिना यूनिफॉर्म के पहुंचे। इस पर प्रधानाध्यापकों को सभी विद्यार्थियों की नियमित यूनिफॉर्म सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

साथ ही वर्षों से विद्यालय भवनों की रंगाई-पुताई और पेंटिंग नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज शिक्षकों के विरुद्ध पृथक कार्रवाई शुरू करने की बात कही गई। कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय साठेड़ी रोड में 166 में से 109 तथा प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा में 156 में से 90 बच्चे उपस्थित मिले। यहां भी मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार संचालित मिला तथा पेयजल और शौचालय की व्यवस्था संतोषजनक रही। हालांकि दोनों विद्यालयों में भी भवनों की रंगाई-पुताई लंबे समय से नहीं कराए जाने और कई बच्चों के बिना यूनिफॉर्म मिलने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों को कड़ी चेतावनी दी गई। बीएसए ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को समयबद्ध ढंग से आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts