अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा को लेकर एक्शन मोड में मंत्री कपिल देव अग्रवाल,

मुज़फ्फरनगर। अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र मुज़फ्फरनगर के अंतर्गत जनसुरक्षा एवं शहरी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों, अति व्यस्त मार्गों और संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान रात्रिकालीन आवागमन में आमजन को होने वाली परेशानियों, सड़क सुरक्षा की मौजूदा स्थिति तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े अहम बिंदुओं का गहनता से अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव, नगर निकाय अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के जिन इलाकों में प्रकाश व्यवस्था कमजोर या अपर्याप्त है, वहां प्राथमिकता के आधार पर हाई मास्क लाइट और सेमी हाई मास्क लाइट की स्थापना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अंधेरे स्थान न केवल दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, बल्कि अपराध की आशंका भी बढ़ाते हैं, इसलिए प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।मंत्री ने शहर के प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों पर भी पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि डिवाइडरों पर लाइटें लगने से रात्रि के समय दृश्यता बेहतर होगी, जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर रोशनी से नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और शहर का स्वरूप भी आधुनिक व व्यवस्थित दिखाई देगा।

अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि चयनित स्थलों का शीघ्र सर्वे कर एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए और स्थापना कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि लगाए जाने वाले उपकरण मानक अनुरूप और टिकाऊ होने चाहिए, ताकि नागरिकों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का संकल्प है कि विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक मार्ग, प्रत्येक चौराहा और प्रत्येक डिवाइडर सुरक्षित, सुव्यवस्थित और बेहतर प्रकाश व्यवस्था से युक्त हो। इससे आमजन को भयमुक्त, सुगम और आधुनिक वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े विकास और सुरक्षा उन्मुख कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के साथ उठाए जाते रहेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts