स्व. मास्टर राजपाल सिंह सहरावत की पुण्यतिथि पर सामाजिक एकता और नशा मुक्ति का संदेश

मुजफ्फरनगर के गांव बिटावदा में समाजसेवी मास्टर राजपाल सिंह सहरावत की नौंवी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खापों के चौधरी, समाजसेवी और सैंकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाकियू अराजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक, गठवाला खाप के राजेन्द्र मलिक, दलाल खाप के मनीष चौधरी, जवाला खाप के अंकित चौधरी, बत्तीसा खाप के नरेश कुमार सहित राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड से भी प्रतिनिधि पहुंचे। इस अवसर पर अंगद सहरावत का पहला जन्मदिन भी सभी अतिथियों ने केक काटकर मनाया।मनीष चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन परिवार और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश देकर स्वस्थ समाज की स्थापना का आह्वान किया गया। सहरावत खाप के संयोजक संजीव सहरावत ने “नशा मुक्त युवा, खुशहाल भारत” मुहिम की शुरुआत की, जिसमें सभी खापों ने सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खाप समाज युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।कार्यक्रम में चौधरी मूलचंद, चंद्रवीर मास्टर, जितेंद्र, रामकुमार, सतवीर, सूरजभान, चंद्रभान, मुख्तियार, वजीर सिंह, निरंजन, रामबीर नम्बरदार, सीताराम, जीतराम, बलराम, सूरजमल, धर्मवीर, जगदीश दादरी, राम स्नेही, बलबीर, रामनिवास, नरेन्द्र पहलवान, कृष्ण देव राठी, सुधीर पंवार, महक सिंह राठी, सुनील उर्फ शीलू, अंगद और प्रवीन मलिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts