कश्यप समाज की मेधावी छात्राएं हुई सम्मानित

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे के चांदनी वाला मंदिर में आयोजित एक भव्य समारोह में आज शुक्रवार के दिन कश्यप समाज की बुढ़ाना कस्बे की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर सम्मानित करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया गया। इसके बाद कस्बा बुढाना में मुख्य मार्गों पर महर्षि कश्यप शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें बैंड, बाजे, गाजे और डीजे और कई झांकिया भी थी। यह शोभायात्रा मंदिर चांदनी वाला के प्रांगण से आरंभ होकर पीठ बाजार, भारत टॉकीज चौक, पारसी बस स्टैंड, नदी वाला मंदिर और महावीर तिराहे से होती हुई केनरा बैंक वाली गली, सदर बाजार के रास्ते को होकर वापस मंदिर चांदनी वाला के प्रांगण में समाप्त हुई। इस दौरान यहां पर बुढ़ाना कोतवाल आनंद देव मिश्र व कस्बा इंचार्ज जयवीर सिंह के साथ बुढाना पुलिस व अर्धसैनिक बल मौजूद था। कश्यप समाज बुढ़ाना की खाप के चौधरी डॉक्टर सोनू कश्यप ने यहां पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाल और कस्बा इंचार्ज का आभार व्यक्त किया। शोभायात्रा में सीताराम कश्यप, पीतम सिंह कश्यप, मोहन लाल कश्यप, श्याम सिंह कश्यप, सोनू कश्यप, अरुण कश्यप और मुकेश कश्यप नानू और क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts