भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
थानाभवन। घर के सामने पड़ी ईंट हटाने को लेकर घर में मौजूद परिजनों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे दो महिलाएं घायल हो गई। परिजनों ने घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराकर उपचार कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। थानाभवन क्षेत्र के गांव जगदीशपुर निवासी पीड़ित हरेन्द्र पुत्र कृष्ण पाल ने थाने में तहरीर दी कि पीड़ित के घर के आगे दो ईंट पड़ी हुई थी। जिसे पीड़ित ने हटाने के लिए उठाया था। आरोप है कि ईट उठाते ही पड़ोसी आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियो ने पीड़ित व परिजनों के साथ लाठी डंडों से मारपीट की। जिससे पीड़ित की बहन किरण देवी व मां मुनेश गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।















