रामगढ़ नगर पालिका अंतर्गत खेड़ी गांव में हो रहे अतिक्रमण को लेकर एक ज्ञापन बुधवार को उपखंड अधिकारी सुरेंद्र कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि साहुन के मकान के पास अवैध रूप से कुड़ी और लकड़ी डालकर कई लोगों ने अतिक्रमण किया है। समाजसेवी देवेंद्र साहू ने कहा कि इस संबंध में पहले भी कई बार अधिकारियों को सूचित किया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बारे में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जगदीश कुमार को भी अवगत कराया गया है।















