बांदा:2 अन्तर्जनपदीय डीजल चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार.

बांदा।एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर अपराधियों पर शिकंजा कस रही तिंदवारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रात में एकांत में खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 200 लीटर चोरी का डीजल, स्कॉर्पियो, इनोवा क्रिस्टा, तमंचा-कारतूस और कूटरचित नंबर प्लेट बरामद हुई हैं।रात्रि गश्त के दौरान तिंदवारी पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध अलग-अलग चारपहिया वाहनों से बांदा की तरफ आ रहे हैं। ये लोग एकांत में खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते हैं। सूचना पर पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान दो गाड़ियां पुलिस को देखकर भागने लगीं। पुलिस ने घेराबंदी कर मुंगुस नहर पुल के पास दोनों को दबोच लिया।गाड़ियों की तलाशी में 06 पिपिया में भरा करीब 200 लीटर डीजल, 02 खाली पिपिया, डीजल निकालने की 03 पाइप, 02 कूटरचित नंबर प्लेट और 2300 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी राजेश की तलाशी में एक अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस भी मिले। दोनों गाड़ियां स्कॉर्पियो व इनोवा क्रिस्टा चोरी में इस्तेमाल हो रही थीं।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे साथियों के साथ बांदा और आसपास के जिलों में घूमकर रात में एकांत में खड़े ट्रकों से डीजल चुराते हैं।सीसीटीवी से बचने के लिए गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलते थे। चोरी का डीजल ट्रक चालकों को सस्ते में बेच देते थे और कुछ घर ले जाकर भी बेचते थे। बरामद 2300 रुपये भी डीजल बेचकर कमाए थे।गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ कुमार पुत्र देवराज, निवासी रामपुर कुर्मी, थाना चांदपुर, जनपद फतेहपुर व राजेश पुत्र प्रहलाद, निवासी ह्रदयखेड़ा, थाना नरवल, जनपद कानपुर नगर के निवासी हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts