राजस्थान में स्कूली छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग और लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू करेगा मेलबर्न विश्वविद्यालय

जयपुर में स्कूली बच्चों की क्षमता वृद्धि, करियर काउंसलिंग और लीडरशिप क्वालिटी डेवलपमेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित मेलबर्न विश्वविद्यालय ने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात की। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान में एजुकेशन एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने को लेकर विस्तार से चर्चा की।

मेलबर्न विश्वविद्यालय के डिप्टी वाइस चांसलर अशोक कुमार मुत्थुपांडियन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से उनके निवास पर भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में स्मिथ रॉस (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, फैकल्टी ऑफ साइंस) और आलिया खान (जनरल मैनेजर, मेलबर्न ग्लोबल सेंटर, दिल्ली) भी शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने स्कूली छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने, उनकी नेतृत्व क्षमता विकसित करने और करियर मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम संचालित करने की योजना पर चर्चा की। यह कार्यक्रम राजस्थान के स्कूली बच्चों को वैश्विक स्तर पर शिक्षा और करियर के बेहतर अवसर प्रदान करने में मदद करेगा।

मेलबर्न विश्वविद्यालय वर्तमान में आंध्र प्रदेश में इस तरह का कार्यक्रम चला रहा है और अब उसी मॉडल पर राजस्थान में भी इसे लागू करने की योजना बनाई जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को नई शिक्षा तकनीकों, रिसर्च के अवसरों और इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम का लाभ मिलेगा।

राजस्थान सरकार और मेलबर्न विश्वविद्यालय के बीच इस विषय पर आगे की वार्ता जारी रहेगी, जिससे राज्य के स्कूली बच्चों को इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का लाभ मिल सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts