भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर के तहसील बुढ़ाना में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में अस्थाई गौआश्रय स्थल पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौआश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, गौवंशों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय, जल भराव की स्थिति को रोकने, हरे चारे और पानी की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. शिव कुमार गंगवार, खंड विकास अधिकारी बुढ़ाना और शाहपुर, पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अजीत सिंह राणा, डॉ. श्याम सिंह, डॉ. वैभव आर्या, ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान भी मौजूद थे।















