मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (मुख्यमंत्री युवा) योजना के तहत बैठक का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने की, जिसमें जैस्मिन उपायुक्त उद्योग, अग्रणी जिला प्रबंधक और अन्य बैंकों के शाखा प्रबंधक शामिल हुए। इस बैठक में बैंकों को भेजे गए आवेदन पत्रों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंकों को सख्त निर्देश दिए कि वे सभी आवेदन पत्रों का समय पर और नियमानुसार निस्तारण करें। विशेष रूप से पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक से संबंधित आवेदन पत्रों को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और समय से निस्तारण के लिए आदेश जारी किए।















