खतौली में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक आयोजित

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेशानुसार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के दिशा-निर्देश में उपजिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में तहसील सभागार खतौली में ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।

चिकित्सा अधीक्षक खतौली डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव, वार्ड और क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नालियों की सफाई, रुके हुए पानी के स्रोतों का निस्तारण और फॉगिंग जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।

10 अप्रैल से आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को संचारी और मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करेंगी। साथ ही, संभावित बुखार और अन्य बीमारियों से ग्रसित रोगियों की सूची बनाकर उनकी जांच करवाई जाएगी। इसके अलावा, हीट वेव से बचाव और प्रचार-प्रसार को लेकर भी संवेदीकरण किया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों पर चर्चा की। उपजिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल, नगर पालिका से नेपाल सिंह, बाल विकास विभाग से सीडीपीओ राहुल, एडीओ पंचायत अरुण, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक जावेद अहमद और डब्ल्यूएचओ से अमित उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts