मुजफ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस व ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में आगामी स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को पूरे उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 15 अगस्त 2025 को जनपद में 79वां स्वाधीनता दिवस समारोह परंपरागत और आकर्षक ढंग से मनाने पर विशेष चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त 2025 तक जिले के प्रत्येक घर, दुकान और प्रतिष्ठान पर तिरंगा झंडा आदर, सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ फहराया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर जोर दिया, ताकि कार्यक्रम सफल हो सके।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी अपने-अपने कार्यालयों और घरों पर तिरंगा फहराएं तथा दूसरों को भी प्रेरित करें। झंडा सही क्रम में फहराने पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई — ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और सबसे नीचे हरा रंग होना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद के गौरवशाली इतिहास, त्याग, बलिदान और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाने वाला होगा, जिसमें सभी को सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप दिया जाए और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगकर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की महिमा को बढ़ाया जाए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर पालिका की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और सभी विभागों से समन्वय बनाकर इसे सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts