मीरापुर उपचुनाव: शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, जिला प्रशासन ने व्यक्त किया आभार

मुजफ्फरनगर जिले की 16 मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सुबह से ही जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह मतदान की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मैदान में सक्रिय रहे। दोनों अधिकारियों ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को निष्पक्षता के साथ मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और उनकी व्यवस्थाओं की सराहना की। मतदान के समापन तक जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। शांति और सुव्यवस्थित प्रक्रिया के साथ चुनाव संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने जनपदवासियों, मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों का आभार व्यक्त किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts