मायावती का बड़ा फैसला भतीजे को सभी पदों से हटाया,

मायावती ने रविवार को बसपा की ऑल इंडिया पदाधिकारियों की बैठक में बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया है. वहीं, भाई आनंद कुमार को नेशनल कॉओर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी है. इसके अलावा रामजी गौतम को भी बीएसपी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है.

इस तरह बसपा में दो नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं.आकाश के पिता आनंद कुमार के साथ राम जी गौतम को पूरे देश के लिए नेशनल कार्डिनेटर बनाया गया. मायावती के ताजा फैसले के मुताबिक अब आकाश आनंद पार्टी के किसी पद पर नहीं रहेंगे. मायावती ने कुछ दिन पहले अपने पुराने भरोसेमंद और रिश्ते में समधी अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला था. मायावती के इस से आकाश आनंद के खेमे में सन्नाटा छा गया है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts