सहारनपुर। श्री महादेव देवस्थानम् मंदिर ट्रस्ट की आगामी दो वर्षों 2025. 26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से कर लिया गया है। ट्रस्ट के व्हाट्सएप ग्रुप में महासचिव प्रवीण गुप्ता द्वारा का कार्यकाल पूर्ण होने की सूचना के साथ ही नई समिति के गठन हेतु संदेश साझा किया गया था। वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से संरक्षक मंडल के सदस्यों डॉ. गोकरण दत्त शर्मा, रामजी सुनेजा व राजेन्द्र भारती की देखरेख में चुनाव समिति का गठन किया गया। समिति द्वारा 12 जुलाई को सभी ट्रस्टियों को सूचना दी गई कि जो सदस्य अध्यक्ष, महासचिव या कोषाध्यक्ष पद हेतु सेवा देने के इच्छुक हैं, वह 20 जुलाई तक अपना आवेदन प्रस्तुत करें। निर्धारित समयसीमा तक समिति को अध्यक्ष पद के लिए मयंक अरोड़ा, महासचिव पद के लिए विवेक गर्ग तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए रमेश चंद्र शर्मा के नाम प्राप्त हुए। इन पदों के लिए किसी अन्य सदस्य ने आवेदन नहीं किया। अतः सर्वसम्मति से मयंक अरोड़ा को अध्यक्ष, विवेक गर्ग को महासचिव व रमेश चंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का गठन कर मंदिर संचालन एवं सेवाकार्य को आगे बढ़ाएंगे। ट्रस्ट के सदस्यों ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं दी हैं।















