जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन के पास जबरदस्त ब्लास्ट, 9 की मौत, 29 घायल

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार 14 नवंबर की रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे नौगाम पुलिस स्टेशन के पास जबरदस्त धमाका हुआ. ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक सुनी गई. वहां आसपास मौजूद वाहनों में आग लग गई. मौके पर तुरंत दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाया गया.इस धमाके में 9 की मौत और 29 लोग घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर पुलिस और फोरेंसिक अधिकारी थे. जख्मी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक कई सुरक्षा जवान भी धमाके के चपेट में आ गए हैं. बता दें कि ये पुलिस स्टेशन रिहायशी इलाके के पास था, इसलिए ब्लास्ट से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. ये धमाका जब्त किए गए एक्सप्लोसिव की वजह से हुआ है.

CCTV में कैद हुआ वीडियो

धमाका उस वक्त हुआ जब फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की एक टीम, स्थानीय पुलिसकर्मी और एक राजस्व अधिकारी (नायब तहसीलदार) जब्त विस्फोटक सामग्री, मुख्य रूप से अमोनिया नाइट्रेट, की जांच कर रहे थे. कथित तौर पर यह सामग्री “अत्यधिक अस्थिर” थी. घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी में कैद कर दिया गया. ब्लास्ट की आवाज से आसपास के घरों और इमारतों के शीशे टूट गए. दरअसल फरीदाबाद से जो अमोनियम नाइट्रेट लाया गया, वो इसी नौगाम थाने में जांच के लिए रखा गया था.कई जगह हुई थी छापेमारी
जब्त किए गए विस्फोटक एक बड़े इंटर स्टेट टेरर मोड्यूल का एक अहम हिस्सा था. जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के इस “सफेदपोश” मॉड्यूल की आतंकवाद-रोधी जांच श्रीनगर के नौगाम इलाके में दीवारों पर जैश-ए-मोहम्मद के समर्थक पोस्टर दिखाई देने के बाद शुरू हुई. कई राज्यों में छापेमारी के बात अब तक कई डॉक्टरों और एक इमाम सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किए जा चुके हैं मुख्य आरोपी पाए गए डॉ उमर के घर को भी उड़ा दिया गया है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts