न्यूजीलैंड संसद में माओरी सांसद ने विधेयक के विरोध में किया हाका, बिल की प्रति फाड़ी

न्यूजीलैंड की संसद में हाल ही में एक अद्वितीय दृश्य देखने को मिला, जहां ते पाटी माओरी की 22 वर्षीय सांसद हाना-रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क ने स्वदेशी संधि विधेयक का विरोध करते हुए पारंपरिक माओरी हाका नृत्य किया और विधेयक की एक प्रति फाड़ दी। उनकी इस कार्रवाई ने अन्य सांसदों और दर्शकों को भी हाका में शामिल होने के लिए प्रेरित किया, जिससे संसद का सत्र कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ा।

विवादित संधि सिद्धांत विधेयक का विरोध मुख्य रूप से इसलिए हो रहा है क्योंकि आलोचकों का मानना है कि यह नस्लीय विवाद और संवैधानिक अस्थिरता को बढ़ावा दे सकता है। यह विधेयक 1840 की वेटांगी संधि के सिद्धांतों को संहिताबद्ध करेगा, जिसमें माओरी जनजातियों को उनके अधिकारों और भूमि पर व्यापक संरक्षण का वादा किया गया था। कई न्यूजीलैंडवासियों और माओरी समुदायों ने इस विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं, जिसमें उनके अधिकारों की रक्षा की मांग की जा रही है।हाना-रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क ने अपने साहसिक और पारंपरिक विरोध के चलते एक बार फिर से चर्चा में जगह बनाई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts