भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
पुरकाजी। पुरक़ाज़ी हाईवे पर कार पलटने से कई ज़ख़्मी।फलौदा बाईपास पर दोपहर इनोवा कार का जबरदस्त हादसा हो गया। अचानक से चालक को फलौदा बाईपास पर चालक को झपकी आ गई जिससे कार असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरी खाई मे जा गिरी जिसमे चालक को ज्यादा चोट नहीं आई जबकि कार मे सवार पति पत्नी सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को एम्बुलेंस से पुरकाजी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया!जानकारी के अनुसार डॉ योगेश गुप्ता अपने परिवार सहित मुरैना मध्यप्रदेश से इनोवा कार से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे तो फलौदा बाईपास पर कार चालक सुरेश को अचानक झपकी आ गई। जिससे कार असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरी खाई मे जा गिरी। जिसमे कार मे सवार डॉ योगेश गुप्ता पत्नी नीरज गुप्ता सहित दो बच्चे कार मे दब गए। अचानक चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और घायलों को कार से बाहर निकाला। 112 पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और घायलों बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से पुरकाजी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।















