मंसूरपुर पुलिस ने 10 गुम हुए स्मार्टफोन बरामद कर मालिकों को लौटाए

मंसूरपुर पुलिस ने गुम हुए 10 स्मार्टफोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत 1,85,000 रुपये है।

मुजफ्फरनगर जिले में खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से फोन की लोकेशन ट्रेस की। इस प्रक्रिया के तहत प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से कुल 10 स्मार्टफोन बरामद किए गए।

थाना मंसूरपुर पुलिस की इस सफलता पर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अपने गुम हुए फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की। आम जनता ने भी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts