भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर। शातिर चोर लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापति व क्षेत्राधिकारी खतौली रामाशीष यादव एवं प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर आशुतोष कुमार के नेतृत्व में। पुलिस द्वारा थाना मंसूरपुर क्षेत्र मे रेलवे स्टेशन से करीब एक माह पूर्व चोरी की गयी मोटरसाईकिल के साथ अभियुक्त को नावला गेट के पास से किया गिरफ्तार। चोर अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी हुयी मोटर साइकिल हीरो होंडा स्पलेंडर प्रो नम्बर UP 12 Z 5266 हुई बरामद। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। दोपहर के समय मंसूरपुर रेलवे स्टेशन परिसर से मोटरसाईकिल न0 UPI2Z 5266 की चोरी के सम्बन्ध मे मुकदमा वादी मुकेश कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी ग्राम निजामपुर,थाना मंसूरपुर द्वारा थाना मंसूरपुर पर तहरीर दी गयी थी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 165/24 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। जिसमे गठित टीम द्वारा आस पास क्षेत्र मे लगे सीसीटीवी कैमरो की व सर्वेलान्स टीम की मदद से अभियुक्त को मय चोरी की मोटरसाईकिल हीरो होंडा स्पलेंडर प्रो नम्बर UP 12 Z 5266 के साथ गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया।















