पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर मनोज कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम यात्रा में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे, राजनेता और प्रशंसक शामिल हुए। मुंबई के एक श्मशान घाट में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। देशभक्ति पर आधारित फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।

दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मनोज कुमार को 1992 में पद्मश्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. अपने काम से उन्होंने सभी का दिल जीता. अपनी देशभक्ति फिल्मों के अलावा, उन्होंने हरियाली और रास्ता, वो कौन थी, हिमालय की गोद में, दो बदन, पत्थर के सनम, नील कमल और क्रांति जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में भी एक्टिंग की और उन्हें डायरेक्ट भी किया.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts