मुजफ्फरनगर में प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी और उनकी टीम पीड़ितों की आवाज लगातार उठा रहे हैं। दीपावली के दौरान नई मंडी में एक विधवा महिला के साथ हुई घटना में मनीष चौधरी और उनकी टीम ने पीड़ित महिला के साथ खड़े होकर न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रखी है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई के बावजूद, मनीष चौधरी ने पीड़ित महिला की जमानत खुद कराई और भरोसा दिलाया कि वह अंत तक उनके साथ रहेंगे।
महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि दीपावली के दौरान एक दुकान के मामले को लेकर पड़ोसी नवीन गोयल ने गाली-गलौच की और धमकी दी। महिला का आरोप है कि नवीन गोयल उनकी दुकान को अपना बताकर उसे खाली कराने का दबाव बना रहा था। महिला और उनके परिवार के सदस्य इस समय इस मामले में संघर्ष कर रहे हैं, और कोर्ट में मामला विचाराधीन है। मनीष चौधरी ने पुलिस प्रशासन से महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान उनकी टीम के राष्ट्रीय महासचिव फैजुर रहमान, राष्ट्रीय सचिव केपी चौधरी भी साथ थे।















