ज्यादा शराब पीने से व्यक्ति की मौत

बाँदा।होली के त्यौहार में ज्यादा शराब पी लेने के चलते एक युवक की जान चली गई। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।कोतवाली नगर क्षेत्र के झील के पुरवा निवासी 40 वर्षीय राकेश निगम पुत्र रामकिशोर निगम बिसंडा थाने में प्राइवेट फालोवर था। गुरूवार को होली में उसने जमकर शराब पी। शराब पीने के बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया। शुक्रवार की सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नही निकला,तो पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस कर्मियो ने जाकर देखा तो वह मृत अवस्था मे कमरे में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छोटे भाई अजय निगम ने बताया कि वह बेहद शराब पीने का आदी था। घर वालों ने ज्यादा शराब पीने के कारण दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की आशंका जताई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts