‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ अली गोनी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन जैसे स्टार्स मौजूद हैं. ये शो अपने मजेदार फॉर्मेट से ऑडियंस को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रहा है. कुकिंग और कॉमेडी के मिक्सचर इस शो की TRP काफी हाई है. मेकर्स हर हफ्ते किसी न किसी सेलिब्रिटी के गेस्ट के तौर पर बुलाते हैं, जिससे एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ जाती है. इस हफ्ते लाफ्टर शेफ्स में चार चांद लगाने के लिए 90 के दशक की एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आने वाली हैं. बीते दिन उन्हें शो के सेट पर पहुंचते देखा गया.लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 लोगों को काफी पसंद आ रहा है और हर हफ्ते इसमें नए गेस्ट शिरकत करते रहते हैं. अब इस शो में ममता कुलकर्णी नजर आने वाली हैं, जो 24 सालों बाद पहली बार टीवी पर दिखाई देंगी. ममता कुलकर्णी हाल ही में लाफ्टर शेफ्स के सेट पर दिखाई दीं और इस दौरान उनका लुक काफी बदला हुआ नजर आया. इस बार वो अपने पारंपरिक साध्वी वाले कपड़ों में नहीं, बल्कि लाल रंग की साड़ी पहने हुए नजर आईं
ममता कुलकर्णी ने कही ये बात
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘करण अर्जुन’ एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी लाफ्टर शेफ्स शो के सेट के बाहर नजर आईं और उन्होंने पैपराजी से बात की. उन्होंने 24 साल बाद टेलीविजन पर लौटने के बारे में बात की. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं बहुत एक्साइटेड हूं. मैं 24 साल बाद टेलीविजन पर आ रही हूं. असल में, अगर आप ध्यान दें तो मैं अपनी जिंदगी के पिछले 24 सालों में कभी टेलीविजन पर नहीं आई. एक अच्छा मौका है, हंसने का मौका मिलता है, मैं लोग बहुत गंभीर हो गए हैं, जिंदगी बहुत गंभीर हो गई है सब जगह सीरियसनेस है. तो इससे अच्छी बात क्या है कि हंसो भी, खाना भी बनाओ और हंसी भी है.”
ममता कुलकर्णी की आखिरी फिल्म
ममता कुलकर्णी आखिरी बार साल 2002 में आई फिल्म ‘कभी तुम कभी हम’ में नजर आई थीं. इसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं और उन्होंने हाल ही में आध्यात्मिक रास्ता चुना. ममता कुलकर्णी ‘करण अर्जुन’, ‘वक्त हमारा है’, ‘क्रांतिवीर’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘आंदोलन’, ‘बाज़ी’, ‘चाइना गेट’ और ‘छुपा रुस्तम: ए म्यूजिकल थ्रिलर’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं.
.















