पूरे 75 लाख स्कॉलरशिप दे रही आयरलैंड की यूनिवर्सिटी, रखी शर्तें,

विदेश में पढ़ने की प्लानिंग कर रहे भारतीय छात्रों के लिए गुड न्यूज है। नेशनल कॉलेज ऑफ आयरलैंड (NCI) ने ऐलान किया है कि वह भारतीय छात्रों को 75 लाख रुपये की स्कॉलरशिप देगा। ये स्कॉलरशिप उन स्टूडेंट्स को मिलेगी, जो कॉलेज में पोस्टग्रेजुएट कोर्स करने आएंगे। इस स्कॉलरशिप का ऐलान ऐसे समय पर हुआ है, जब नेशनल कॉलेज ऑफ आयरलैंड को स्थापित हुए 75 साल पूरे हो चुके हैं। इसकी स्थापना राजधानी डबलिन में 1951 में की गई थी।स्कॉलरशिप का ऐलान 28 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित एक स्मारक कार्यक्रम में किया गया, जिसका मकसद भारत और आयरलैंड के बीच शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करना था। इस कार्यक्रम में भारत में आयरलैंड के राजदूत केविन केली, सीनियर हायर एजुकेशन लीडर्स और संस्थागत भागीदारों ने हिस्सा लिया। बैठक में अकेडमिक मॉबिलिटी, स्किल डेवलपमेंट और भारतीय छात्रों को रोजगार पाने के काबिल बनाने वाले पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में बढ़ती रुचि पर ध्यान केंद्रित किया गया।

क्या है स्कॉलरशिप से जुड़ी शर्त?

NCI के मुताबिक, स्कॉलरशिप की वैल्यू 75 लाख रुपये है। जिस भी स्टूडेंट को ये स्कॉलरशिप मिलेगी, उसे ना तो कैश पैसे दिए जाएंगे और ना ही अकाउंट में मनी ट्रांसफर होगा। इसकी जगह स्टूडेंट को जो कॉलेज में ट्यूशन फीस देनी है, उसमें स्कॉलरशिप अमाउंट को एडजस्ट कर लिया जाएगा। इस स्कॉलरशिप को सिर्फ उन्हें छात्रों को दिया जाएगा, जिन्होंने पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन किया है। ये एक मेरिट बेस्ड स्कॉलरशिप है।स्कॉलरशिप पाने के लिए स्टूडेंट्स को पहले नेशनल कॉलेज ऑफ आयरलैंड में एडमिशन लेना होगा। इसे सिर्फ उन्हीं छात्रों को दिया जाएगा, जिन्हें बिजनेस, कंप्यूटिंग और साइकोलॉजी जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिला हो। NCI की अध्यक्ष प्रोफेसर जीना क्विन ने कहा कि यह पहल संस्थान की छात्रों तक पहुंच को व्यापक बनाने और उनको स्थायी करियर बनाने में मदद करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।1951 में स्थापित, NCI आयरलैंड सरकार के पैसे से चलने वाला एक सरकारी कॉलेज है। इसे आयरलैंड की हायर एजुकेशन अथॉरिटी की तरफ से सपोर्ट दिया जा रहा है। वर्तमान में यहां 6000 से ज्यादा छात्र डिग्री ले रहे हैं। बिजनेस, कंप्यूटिंग, साइकोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े कई तरह के कोर्सेज की पढ़ाई यहां पर करवाई जाती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts