पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों और इस्कॉन संत चिनमय कृष्ण दास की गिरफ्तारी को लेकर चिंता जताई है, लेकिन उन्होंने इस पर कोई सीधी टिप्पणी करने से परहेज किया। ममता ने कहा कि बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश है और इस मामले पर भारत सरकार को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार केंद्र के निर्णय का पालन करेगी और इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी।
टीएमसी नेताओं ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा की निंदा की है और केंद्र सरकार से तत्काल कदम उठाने की अपील की है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस हिंसा की आलोचना की और इसे बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी बताया, साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की।















