पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि बांग्लादेश में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र से शांति सेना भेजने की पहल की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर भारत बांग्लादेश में रह रहे पीड़ित भारतीयों को वापस बुलाने और उनका पुनर्वास करने के लिए तैयार है।
ममता ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में कहा कि राज्य के सीमित अधिकार होने के बावजूद, वह इस मुद्दे को मानवता के दृष्टिकोण से देखती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल के लोग जरूरत पड़ने पर अपने संसाधनों को साझा करने और पीड़ितों की मदद करने में हिचकिचाएंगे नहीं।उनके इस बयान को लेकर बीजेपी ने उन्हें निशाने पर लिया और इसे “घड़ियाली आंसू” करार दिया।















