ड्रैगन फ्रूट और जामुन से बनाएं टेस्टी कैंडी,

बच्चे अगर फल खाने से मना करते हैं तो इसके लिए नया तरीका निकाला जा सकता है. जैसे आप उन्हें गमीज बनाकर दे सकते हैं. जो वो खुश होकर खा लेंगे. फूड इंफ्लुएंसर श्वेता ने जामुन और ड्रैगन फ्रूट की टेस्टी गमीज या कहें की सॉफ्ट कैंडी की रेसिपी शेयर की है. इस जामुन के सीजन में आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं. आर्टिकल में हर एक इन्ग्रेडिएंट की मात्रा के साथ ही स्टेप बाय स्टेप रेसिपी जानेंगे. इसके अलावा आप इसे बनाने की वीडियो भी यहां देखें.ड्रैगन फ्रूट फाइबर समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है तो वहीं मौसमी फल जामुन भी विटामिन सी समेत कई न्यूट्रिएंट्स देता है. इन दोनों फ्रूट्स के कॉम्बिनेशन से आप टेस्टी गमीज बना सकते हैं. तो चलिए देख लेते हैं इसकी फुल रेसिपी.

इनग्रेडिएंट्स नोट करें

500 ग्राम जामुन, 2 ड्रैगन फ्रूट, 1 बड़ा चम्मच शुगर-फ्री स्वीटनर, 3 बड़े चम्मच चिया सीड्स, 1 नींबू का रस, 1 छोटा चम्मच अगर-अगर.

गमीज बनाने का तरीका

  • सबसे पहले सारे जामुन को अच्छी तरह से धो लें और फिर इसके बीज निकाल लें.
  • इसी तरह से आपको ड्रैगन फ्रूट को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लेना है.
  • अब जामुन का पल्प और ड्रैगन फ्रूट ब्लेंडर में डालें और इसे स्मूद होने तक अच्छी तरह से ब्लेंड करें.
  • ब्लेंड किए गए जामुन और ड्रैगन फ्रूट को मिश्रण को एक पैन में ट्रांसफर करें और गैस को ऑन कर दें.
  • इसमें शुगर-फ्री स्वीटनर के साथ ही चिया सीड्स, नींबू का रस और अगर-अगर मिलाएं.
  • लो टू मीडियम फ्लेम पर इस मिश्रण को 5-7 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं.
  • जब ये मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए और अगर-अगर पूरी तरह घुल जाए, तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें.
  • अब तैयार किए गए इस मिश्रण को सिलिकॉन गमी मोल्ड या एक ट्रे में डालकर थोड़ा मोटा फैला दें.
  • इसे आप 2-3 घंटे या पूरी तरह सेट होने तक फ्रिज में रख दें और फिर मोल्ड से निकालकर एंजॉय करें.

जामुन-ड्रैगन फ्रूट न्यूट्रिएंट्स

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक 100 ग्राम ड्रैगन फ्रूट में 3.1 ग्राम फाइबर होता है. ये फल कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन सी समेत फोलेट का भी सोर्स है. 100 ग्राम जामुन की बात करें तो हेल्थ लाइन के मुताबिक, इसमें डेली जरूरत का तकरीबन 10 प्रतिशत विटामिन सी, 1.6 प्रतिशत विटामिन ए, 4.7 प्रतिशत विटामिन के पाया जाता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts