आजकल कई लोग स्वाद के साथ हेल्दी खाना भी पसंद कर रहे हैं. ऐसी कई सब्जियां हैं, जिनसे स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. इन्हीं में पत्ता गोभी भी शामिल है, जो कई घरों में आसानी से मिल जाती है. इसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए पत्ता गोभी को हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाता है.
पत्ता गोभी से कई आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज कुछ ही मिनटों में बनाई जा सकती हैं. इसे नाश्ते, लंच या शाम के हल्के स्नैक के रूप में भी खाया जा सकता है. सही तरीके से बनाई गई रेसिपीज स्वाद और पोषण, दोनों का अच्छा मेल हो सकती हैं. अगर आप रोज एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो पत्ता गोभी से नई-नई रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं पत्ता गोभी से कौन सी हेल्दी रेसिपीज बनाएं, पत्ता गोभी खरीदते और स्टोर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन लोगों को इसे खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए.
घर पर बनाएं पत्ता गोभी की 4 हेल्दी रेसिपीज
पत्ता गोभी चीला
पत्ता गोभी रायता
बारीक कटी या हल्की उबली पत्ता गोभी को दही में मिलाएं. इसमें भुना जीरा, काला नमक, थोड़ा नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. यह रायता गर्मियों में ठंडक पहुंचाने के साथ पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है. दही से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है, जबकि पत्ता गोभी फाइबर और विटामिन सी देती है.
पत्ता गोभी स्टिर-फ्राई
एक नॉन-स्टिक पैन में बारीक कटी पत्ता गोभी, गाजर और शिमला मिर्च डालें. 2 से 3 चम्मच पानी डालकर 4 से 5 मिनट तक हल्का पकाएं. फिर इसमें काली मिर्च, थोड़ा नमक और नींबू का रस मिलाएं. ज्यादा देर तक न पकाएं, ताकि पत्ता गोभी के पोषक तत्व बने रहें. यह कम कैलोरी वाली हल्की रेसिपी है, जो फाइबर और विटामिन सी देने में मदद करती है.
पत्ता गोभी सलाद
बारीक कटी पत्ता गोभी में गाजर, खीरा, टमाटर और प्याज मिलाएं. ऊपर से नींबू का रस, काली मिर्च और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. चाहें तो इसमें भुने तिल भी डाल सकते हैं. यह सलाद फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पाचन और शरीर की इम्यूनिटी क्षमता को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है.
पत्ता गोभी खरीदते और स्टोर करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
पत्ता गोभी खरीदते समय ऐसी गोभी चुनें, जिसके पत्ते ताजे, सख्त और हरे हों. जिन पत्तों पर दाग, सड़न या ज्यादा पीला रंग दिखाई दे, उन्हें खरीदने से बचें. घर लाने के बाद पत्ता गोभी को बिना धोए फ्रिज में रखें और जरूरत पड़ने पर ही धोकर इस्तेमाल करें.अगर पत्ता गोभी का कुछ हिस्सा बच जाए, तो उसे अच्छी तरह ढककर फ्रिज में रखें, ताकि वह जल्दी खराब न हो. ताजी पत्ता गोभी का स्वाद और पोषण दोनों बेहतर बने रहते हैं.
किन लोगों को पत्ता गोभी खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए?
जिन लोगों को गैस या पेट फूलने की परेशानी रहती है, उन्हें पत्ता गोभी सीमित मात्रा में खानी चाहिए, क्योंकि इससे कुछ लोगों में यह समस्या बढ़ सकती है. थायरॉयड की समस्या वाले लोग इसका सेवन अपनी सेहत और डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें.अगर किसी व्यक्ति को पत्ता गोभी से एलर्जी है, तो उसे इसका सेवन नहीं करना चाहिए. संतुलित मात्रा में पत्ता गोभी खाना ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन किसी भी परेशानी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है.























































