हाई प्रोटीन डाइट कैसे बन जाती है कब्ज का कारण? एक्सपर्ट से जानें

बॉडी के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है क्योंकि इससे मसल्स बनती हैं और हड्डियों को भी फायदा होता है. लेकिन कोई हाई प्रोटीन डाइट लेता है तो क्या इससे कब्ज हो जाती है. चलिए आपको समझाते हैं इसके पीछे का कारण.

हाई प्रोटीन डाइट को फिटनेस के लिए फॉलो करना एक अच्छा तरीका है. पर इसे रूटीन में अपनाने वालों को कब्ज हो सकती है. दरअसल, प्रोटीन इंटेक बॉडी के लिए अच्छा है लेकिन इसे पचाने के लिए फूड्स को मिक्स करके खाना जरूरी है. एक्सपर्ट से समझें...

हाई प्रोटीन डाइट को फिटनेस के लिए फॉलो करना एक अच्छा तरीका है. पर इसे रूटीन में अपनाने वालों को कब्ज हो सकती है. दरअसल, प्रोटीन इंटेक बॉडी के लिए अच्छा है लेकिन इसे पचाने के लिए फूड्स को मिक्स करके खाना जरूरी है. एक्सपर्ट से समझें..

<b>फाइबर की कमी</b>: डॉक्टर जतिंदर सिंह भोगल (सीनियर कंसलटेंट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हेपेटोलॉजी, कैलाश दीपक हॉस्पिटल) का कहना है कि हाई प्रोटीन डाइट लेने से अपने आप कब्ज नहीं होती. हालांकि, बहुत से लोग जिस तरीके से हाई प्रोटीन डाइट फॉलो करते हैं, उसकी वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है. असली परेशानी तब शुरू होती है, जब प्रोटीन के लिए हमारी प्लेट से फाइबर वाली चीजें कम होने लगती हैं.

फाइबर की कमी: डॉक्टर जतिंदर सिंह भोगल (सीनियर कंसलटेंट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हेपेटोलॉजी, कैलाश दीपक हॉस्पिटल) का कहना है कि हाई प्रोटीन डाइट लेने से अपने आप कब्ज नहीं होती. हालांकि, बहुत से लोग जिस तरीके से हाई प्रोटीन डाइट फॉलो करते हैं, उसकी वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है. असली परेशानी तब शुरू होती है, जब प्रोटीन के लिए हमारी प्लेट से फाइबर वाली चीजें कम होने लगती हैं.<b>फूड्स को साथ खाना जरूरी</b>- इसे आसान भाषा में समझते हैं. मान लीजिए आपने अपनी रोज की प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए ज्यादा चिकन, अंडा, पनीर या प्रोटीन शेक लेना शुरू कर दिया. ऐसा करते करते कई बार हम अनजाने में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालें कम खाने लगते हैं और यहीं से समस्या शुरू होती है.

फूड्स को साथ खाना जरूरी– इसे आसान भाषा में समझते हैं. मान लीजिए आपने अपनी रोज की प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए ज्यादा चिकन, अंडा, पनीर या प्रोटीन शेक लेना शुरू कर दिया. ऐसा करते करते कई बार हम अनजाने में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालें कम खाने लगते हैं और यहीं से समस्या शुरू होती है.

<b>फाइबर कैसे करता है काम</b>- एक्सपर्ट कहते हैं कि फाइबर मल को सही मात्रा देता है और उसे आंतों में आसानी से आगे बढ़ने में मदद करता है. अगर खाने में फाइबर कम होगा, तो मल सख्त होने लगता है, आंतों में धीरे आगे बढ़ता है और उसे बाहर निकालने में दिक्कत होने लगती है.

फाइबर कैसे करता है काम– एक्सपर्ट कहते हैं कि फाइबर मल को सही मात्रा देता है और उसे आंतों में आसानी से आगे बढ़ने में मदद करता है. अगर खाने में फाइबर कम होगा, तो मल सख्त होने लगता है, आंतों में धीरे आगे बढ़ता है और उसे बाहर निकालने में दिक्कत होने लगती है.

<b>कम पानी पीना भी गलती</b>- इसके अलावा, हाई प्रोटीन डाइट लेने वाले कई लोग पर्याप्त पानी भी नहीं पीते. फाइबर अपना काम सही तरीके से तभी कर पाता है, जब शरीर में पानी की कमी न हो. अगर आप कम पानी पीते हैं, तो कब्ज की समस्या और बढ़ सकती है.

कम पानी पीना भी गलती– इसके अलावा, हाई प्रोटीन डाइट लेने वाले कई लोग पर्याप्त पानी भी नहीं पीते. फाइबर अपना काम सही तरीके से तभी कर पाता है, जब शरीर में पानी की कमी न हो. अगर आप कम पानी पीते हैं, तो कब्ज की समस्या और बढ़ सकती है.

<b>डाइट को बैलेंस रखें</b>- इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको प्रोटीन खाना बंद कर देना चाहिए. बल्कि अपनी डाइट को संतुलित रखें. प्रोटीन के साथ साथ फाइबर वाली चीजें भी भरपूर मात्रा में खाएं, दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि करते रहें. सही तरीके से प्लान की गई हाई प्रोटीन डाइट आपकी फिटनेस के साथ साथ आपकी पाचन सेहत का भी पूरा ध्यान रख सकती है.

डाइट को बैलेंस रखें– इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको प्रोटीन खाना बंद कर देना चाहिए. बल्कि अपनी डाइट को संतुलित रखें. प्रोटीन के साथ साथ फाइबर वाली चीजें भी भरपूर मात्रा में खाएं, दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि करते रहें. सही तरीके से प्लान की गई हाई प्रोटीन डाइट आपकी फिटनेस के साथ साथ आपकी पाचन सेहत का भी पूरा ध्यान रख सकती है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts