लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु हिस्ट्रीशीटस अपराधियों पर बड़ी कार्यवाही।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। बुढाना एसडीएम मोनालिसा जौहरी लगातार कड़ी कार्यवाही करती आ रही है उनकी एक और कड़ी कार्यवाही सामने आई है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत तहसील, बुढाना विधानसभा क्षेत्र-11 बुढाना के अंतर्गत बल्नरेबील कारकों व हिस्ट्रीशीटर्स एवं अपराधिक प्रवृत्ति तथा ऐसे व्यक्ति जिनके द्वारा। दौरान चुनाव परिशांति भंग की संभावना है के दृष्टिगत निम्नवत कार्यवाही अमल मे लाई गई। दंड प्रक्रिया संहिता,1973 की धारा 107/ 116 के अंतर्गत अंकन पांच-पांच लाख से पाबंद किये गये व्यक्तियो की संख्याः-10379 दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 110 जी के अंतर्गत अंकन पांच-पांच लाख से पाबंद किये गये व्यक्तियो की संख्याः-237 बल्नरेबील कारक, को पांच-पांच लाख से पाबंद किये गये व्यक्तियों की संख्याः-29 हिस्ट्रीशीटर्स, के विरूद्ध कार्यवाही में कुल व्यक्तियों की संख्याः-171गुण्डा एक्ट धारा-10 की कार्यवाही में व्यक्तियों की संख्याः-42जिला बदर की कार्यवाही में व्यक्तियों की संख्याः-24 दौरान चुनाव अवैध शराब / मादक पदार्थ की तस्करी में की गयी कार्यवाही दर्ज अभियोग की संख्याः-37 जमा कराये गये लाईसेंसी शस्त्रों की संख्याः-1654 अवैध शस्त्र निर्माण व विक्री में शस्त्र अधिनियम के दर्ज अभियोग /व्यक्तियों की संख्याः- 11 अभियोग, 15 व्यकति अवैध नगदी की बरामदगी/जब्त की गई धनराशिः-42,30,000 रूपये आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कार्यवाही मे दर्ज अभियोगो की संख्या,एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी ने बताया कि यह कार्यवाही लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत की गई है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायगी उपजिलाधिकारी ने बताया कि दौरान चुनाव आलोच्य अवधि में किसी व्यक्ति द्वारा परीशांति भंग करना अथवा करने का प्रयास करना सिद्ध होता है तो उसके बन्ध पत्र की धनराशि अंकन पांच लाख रुपए (5,00,000/-) को राज्य सरकार के पक्ष में जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी द्वारा तहसील बुढाना विधानसभा क्षेत्र-11 बुढाना के सभी मतदाताओं से शान्ति पूर्वक एवं स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव को शान्ति पूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने मे सहयोग की अपील की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts