फ्यूजीटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स पर बड़ी कार्रवाई: केंद्र सरकार ने लोकसभा में दी विस्तृत रिपोर्ट

लोकसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया कि फ्यूजीटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स एक्ट, 2018 के तहत अब तक कुल 15 बड़े आर्थिक अपराधियों को घोषित किया जा चुका है। इन भगोड़ों में नीरव मोदी, विजय माल्या और नितिन संदेसरा जैसे हाई-प्रोफाइल नाम शामिल हैं, जिन पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को भारी नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इन आर्थिक अपराधियों द्वारा किए गए वित्तीय घोटालों के चलते बैंकों को बड़ी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनके खिलाफ संपत्तियों की जब्ती और वसूली की प्रक्रिया को तेज किया गया। मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर 2025 तक इन भगोड़ों से की गई वसूली की विस्तृत जानकारी सरकार के पास उपलब्ध है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। फ्यूजीटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर एक्ट का उद्देश्य उन अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करना है, जो देश छोड़कर फरार हो जाते हैं और न्यायिक प्रक्रिया से बचते हैं। इस कानून के तहत अदालतें आरोपियों को आर्थिक भगोड़ा घोषित करने के बाद उनकी देश-विदेश में मौजूद संपत्तियों को जब्त करने का आदेश देती हैं। सरकार ने स्पष्ट किया कि इस कानून की वजह से कई मामलों में घोटालेबाजों की महत्वपूर्ण संपत्तियों को जब्त किया गया है, जिससे पब्लिक सेक्टर बैंकों को हुए नुकसान की भरपाई का रास्ता मजबूत हुआ है। संसद में दिए गए इस जवाब से यह भी स्पष्ट हुआ कि केंद्र सरकार आर्थिक अपराधियों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रखे हुए है। इस कानून ने ऐसे मामलों में जांच एजेंसियों को मजबूत कानूनी आधार प्रदान किया है, जिससे बड़े वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

ऐसे ऑफेंडर्स को वॉच लिस्ट में डाला जाए?

सरकार से ये भी सवाल किया गया था कि अब तक कितने फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स ने वन टाइम सेटलमेंट (OTS) के तहत लोन सेटलमेंट के लिए बातचीत की है. क्या सरकार यह पक्का करने के लिए कोई पॉलिसी बना रही है कि भविष्य में ऐसे इकोनॉमिक ऑफेंडर्स को देश छोड़ने से पहले कानूनी तौर पर बैन किया जाए या वॉच लिस्ट में डाला जाए?

 

इसके जवाब में सरकार ने बताया कि देश के बैंकों का 26645 (ब्याज के साथ 31437) करोड़ का चुना लगाने वाले 15 आर्थिक भगोड़ों से 19 हजार 187 करोड़ रुपये वसूले गए हैं.नीरव मोदी, विजय मालया, नितिन संदेसरा समेत 15 आर्थिक भगोड़ों से इस साल के अक्टूबर तक सरकार ने आधे से ज्यादा रकम वसूल ली है. सरकार की ओर से दी गई जानकारी को आसानी से टेबल के जरिए समझिए.

बैंक का नाम घोषित भगोड़े आर्थिक अपराधी का नाम NPA की तारीख तक मूल राशि NPA की तारीख से 31.10.2025 तक मिला ब्याज 31.10.2025 तक कुल वसूल की गई रकम
Bank of Baroda
  • सुधर्शन वेंकटारमन
  • रामानुजम शेषरथिनम
97.49 228.22 4.45
Bank of Baroda विजय माल्या (Kingfisher Airlines) 494.33 1,341.87 995.55
Bank of Baroda नीरव मोदी (Firestar Group) 301.98 206.40 99.24
Bank of Baroda
  • नितिन जे. संदे़सरा
  • चेतन जे. संदे़सरा
  • दीप्टि संदे़सरा
191.18 188.53 67.95
Bank of India नीरव मोदी 179.48 142.40 50.05
Bank of India
  • नितिन संदेसरा
  • चेतन संदेसरा
  • दीप्ति संदेसरा
1,392.78 1,670.91 424.35
Bank of India विजय माल्या 565.45 1,556.81 974.38
Bank of India पुष्पेश कुमार बैद 20.41 60.87 2.06
बैंक ऑफ महाराष्ट्र नीरव मोदी 137.19 213.45 67.36
नितिन संदेसरा और चेतन संदेसरा 19.42 57.30 12.69
केनरा बैंक नीरव मोदी (फायरस्टार इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड) 84.35 245.11 5.61
केनरा बैंक नितिन जयंतीलाल संदेसरा (स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड) चेतन जयंतीलाल संदेसरा (स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड 190.85 699.37 41.53
केनरा बैंक रामानुजम शेषरत्नम (ज़ायलॉग सिस्टम्स लिमिटेड)सुदर्शन वेंकटरमण (ज़ायलॉग सिस्टम्स लिमिटेड 149.51 1,066.01
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नीरव मोदी (डायरेक्टर -फायरस्टार इंटरनेशनल लिमिटेड) 127.30 69.98 23.02
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया विजय माल्या (डायरेक्टर -किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड) 313.44 60.80
पंजाब नेशनल बैंक नीरव मोदी – फायरस्टार इंटरनेशनल लिमिटेड 237.35 233.06 48.36
पंजाब नेशनल बैंक नीरव मोदी – फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल लिमिटेड 60.88 91.67 115.46
पंजाब नेशनल बैंक नीरव मोदी -नॉन-बॉरोअल फ्रॉड 6,799.18 93.21
पंजाब नेशनल बैंक विजय माल्या – किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड 899.56 324.52 946.17
पंजाब नेशनल बैंक स्टर्लिंग SEZ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड डायरेक्टर नितिन जयंतीलाल संदेसरा चेतन जयंतीलाल संदेसरा 762.45 1,204.17 369.22
पंजाब नेशनल बैंक नितिन संदेसरा, चेतन कुमार संदेसरा – स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड 211.57 104.33 46.99

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts