कोचिंग सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई: 5 सेंटर बिना मान्यता के चलते मिले, एक सील,

बाँदा।शहर में बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे कोचिंग माफियाओं पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया। आज अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) / सचिव बीडीए, जिला विद्यालय निरीक्षक और मुख्य अग्निशमन अधिकारी की संयुक्त टीम ने कई कोचिंग संस्थानों पर छापा मारा।निरीक्षण में मैथमैटिक्स बाई अंकित गुप्ता, फिजिक्स बाई इ० आदित्य, मैथमैटिक्स बाई आदित्य, इंग्लिश बाई जी०डी० और बायलॉजी बाई अनिल द्विवेदी के कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के चलते पाए गए। सेंटर में आने-जाने का एक ही रास्ता, अलग निकास द्वार नहीं है।आग बुझाने का एक भी उपकरण नहीं लगा मिला।अग्निशमन विभाग से NOC तक नहीं ली गई।सभी पांच अवैध कोचिंग सेंटरों को मौके पर ही बंद कराया गया।

एक सेंटर पर ताला जड़कर सील करने की कार्रवाई की गई।टीम ने बिजली खेड़ा की एक लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। वहां मिली कमियों को तुरंत ठीक करने या लाइब्रेरी बंद करने के सख्त निर्देश दिए गए। संचालक ने जल्द कमियां दूर करने का भरोसा दिया है। प्रशासन ने आग्रह किया है कि अभिभावक भी अपने बच्चों को भेजने से पहले कोचिंग का रजिस्ट्रेशन और सुरक्षा इंतजाम जरूर जांच लें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts