इजराइल के तेल अवीव के पास ट्रक द्वारा बस स्टॉप पर किए गए इस हमले में 35 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस इसे एक आतंकी हमले के रूप में देख रही है, और ड्राइवर को मौके पर ही पुलिस ने गोली मारकर ढेर कर दिया। घायल लोगों में ज्यादातर वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं, जो पास के म्यूजियम जाने के लिए बस से उतरे थे। इस तरह की घटनाएं समाज पर गहरा असर डालती हैं। हमें आशा है कि सभी घायल जल्दी ठीक हो जाएं।
क्या है पूरा मामला?
मैगन डेविड एडोम ने बताया कि ग्लिलोट बेस के पास बस स्टॉप पर ट्रक से टक्कर मारने के बाद 35 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. MDA के मुताबिक घायलों में से छह की हालत गंभीर है, पांच की हालत मॉडरेट है और 20 को हल्की चोटें आई हैं. इसके अलावा चार अन्य एंजाइटी अटैक से गुज़रें हैं.तेल अवीव के इचिलोव हॉस्पिटल ने अपने बयान में कहा कि ग्लिलोट जंक्शन पर हुए संदिग्ध आतंकी हमले के पीड़ितों में से एक की हालत बहुत गंभीर है और उसकी जान खतरे में.
इजराइल के अंदर हमले तेज
पुलिस इस घटना तो एक्सिडेंट की बजाय एक आतंकी हमले की तरह देख रही है. ऐसा पहली बार नहीं है जब इजराइल में ऐसा हमला हुआ, गाजा में हमले तेज होने के बाद से इजराइल में ऐसे कई हमले हो चुके हैं. सितंबर में जॉर्डन और वेस्ट बैंक बॉर्डर पर हुए हमले में तीन इजराइलियों की मौत हुई थी. IDF के मुताबिक एक जॉर्डन के शख्स से ने इजराइलियों के ऊपर गोलियां चला दी थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने शख्स को भी गोली मार दी थी.















