नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टल गया. यहां तुर्किए एयरलाइंस के एक प्लेन के टायर में आग लग गई. पुलिस ने बताया है कि आग पर काबू पा लिया गया है और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.इस विमान में कुल 278 यात्री और 11 क्रू मेंबर्स सवार थे.एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के हवाले से बताया गया है कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. यह घटना सोमवार (11 मई, 2026) की सुबह करीब 6.45 बजे हुई.
एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी ने क्या बताया?
एयरपोर्ट की सुरक्षा के एसपी राजकुमार सिलावल ने ANI को फोन पर बताया, ‘तुर्किए एयरलाइंस का प्लेनन TK 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रहा था और लैंडिंग के दौरान उसके टायर में आग लग गई. दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.अधिकारियों के अनुसार, विमान में कुल 278 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे. यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी शामिल थे. राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं हैं.जानकारी के मुताबिक, हादसे के कारण रनवे पर विमान के रुकने से कुछ देर के लिए परिचालन प्रभावित हुआ. हालांकि बाद में हालात सामान्य हो गए.























































