राजगढ़ में गुरु पूजा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, महात्मा कैवल्यानंद ने बताया आत्मज्ञान का महत्व

राजगढ़ (अलवर)। कस्बे के बस स्टैंड के समीप स्थित मानव उत्थान सेवा समिति के हंस कीर्ति आश्रम में गुरु पूजा का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिल्ली से पधारे महात्मा श्री कैवल्यानंद जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरु पूजा के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सत्य केवल परमात्मा का नाम है, और यही आत्मा की मुक्ति का मार्ग है। उन्होंने बताया कि इस नश्वर संसार में स्थायी वही है जो अविनाशी, अजर और अमर है—और वह है अध्यात्म ज्ञान। उन्होंने हनुमान जी के उदाहरण से समझाया कि कैसे प्रभु राम का नाम स्मरण कर मनुष्य आत्मज्ञान प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सत्संग का लाभ उठाया। राजगढ़ तहसील से रमेश चंद्र डेरा, कालूराम जामडोली, राम खिलाड़ी, भर्तहरी सैनी, लोकेश, ओम प्रकाश, दुलीचंद, रमेश चंद, सज्जन सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts