पत्नी की प्रताड़ना से टूटे युवक ने डीएम से मांगी आत्महत्या की अनुमति

मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने आत्महत्या की अनुमति मांगते हुए अधिकारियों के सामने गुहार लगाई। पीड़ित युवक, सुमित सैनी निवासी गांधीनगर थाना नई मंडी, ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी न केवल उससे विश्वासघात कर रही है, बल्कि उसकी हत्या की साजिश भी कर चुकी है। सुमित का विवाह 14 जुलाई 2024 को कूकड़ा निवासी पिंकी के साथ हुआ था। युवक का कहना है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी का पहले से किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था और वह जबरन इस विवाह के लिए मजबूर की गई थी। इसके बाद से उसके जीवन में लगातार तनाव और मारपीट की घटनाएं होने लगीं।सुमित का आरोप है कि उसकी पत्नी आए दिन उससे झगड़ा करती है, झूठे आरोप लगाकर उसकी छवि खराब करती है और उसे जान से मारने की धमकियां देती है। उसने यह भी दावा किया कि एक बार उसे मायके बुलाकर चार हथियारबंद युवकों से घेरवाया गया, जहां से वह मुश्किल से अपनी जान बचाकर भागा। मानसिक तनाव के चलते उसके पिता ने भी उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया। सुमित के मुताबिक उसकी हिस्से की आठ लाख रुपये की राशि में से शादी के खर्च के नाम पर पांच लाख रुपये काट लिए गए और केवल तीन लाख रुपये ही उसे मिले। इसके अलावा उसने अपने पास जमा 50 हजार रुपये भी जोड़कर कुल साढ़े तीन लाख रुपये पत्नी को दे दिए, जो उसके भाई की शादी और घर के निर्माण में खर्च हो गए।सबसे गंभीर आरोप सुमित ने यह लगाया कि उसकी पत्नी उसे “नामर्द” कहकर समाज में बदनाम करती है, जबकि उसने मेडिकल जांच कराई है जिसमें सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं। उसने कहा कि इन आरोपों और सामाजिक अपमान से वह पूरी तरह टूट चुका है और अब उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। डीएम कार्यालय पहुंचे युवक ने अधिकारियों से भावुक अपील करते हुए इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी और कहा कि “अब जीने की कोई चाह नहीं बची है।” मामला प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर चिंता का विषय बन गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts