मुजफ्फरनगर के खतौली में महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में को पुलिस बल के साथ किए गए इस निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के विश्राम स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उप जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य चिकित्सा, स्वच्छता और शौचालयों की सुविधाओं की जांच की और संबंधित अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।















