रामगढ़ में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि, शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

अलवर जिले के रामगढ़ में महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामगढ़ कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। पुरुषों और महिलाओं ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। कस्बे के मुख्य बाजार, तहसील परिसर और सीनियर सेकेंडरी विद्यालय परिसर स्थित शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरे क्षेत्र में “बम बम भोले” के जयकारों की गूंज सुनाई दी।

महाशिवरात्रि के अवसर पर कई मंदिरों में भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया गया। स्थानीय निवासी अनीता शर्मा और युवा वंश भारद्वाज ने बताया कि महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है, यह भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का पावन पर्व है। इस दिन शिव भक्त उपवास रखते हैं और रात्रि जागरण कर भगवान शिव की आराधना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन शिवजी की पूजा करने से सभी कष्टों का निवारण होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts