मुजफ्फरनगर के पटेल नगर स्थित गणेश धाम मंदिर में श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की दिव्य महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, मुजफ्फरनगर बुलेटिन से अंकुर दुआ, भीम सैन कंसल, संजय मित्तल समेत शहर के अनेक सम्मानित नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।पूरे वातावरण में “ॐ नमः शिवाय” की मंत्रगूंज गूंजती रही, जिससे उपस्थित श्रद्धालु गहरे आध्यात्मिक भाव में डूब गए। आयोजन ने लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिभाव से भर दिया।















