मुजफ्फरनगर के मोहल्ला केवल पुरी स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया फैजुल कुरान में आयोजित सालाना जलसे में प्रमुख उलमा ने इंसानियत और भलाई के लिए काम करने की अपील की। मौलाना मुफ्ती जाहिद मोहम्मद नदीम, मौलाना मुफ्ती अब्दुल्ला, कारी मोहम्मद इमरान, मौलाना जुबेर रहमानी, मोहम्मद ओवैस और मौलाना ग़ालिब ने खिताब करते हुए कहा कि इस्लाम का असल पैगाम भेदभाव मिटाकर एकता की ओर बढ़ना है। जलसे की शुरुआत कारी मोहम्मद जैद द्वारा तिलावत ए कुरान से हुई। कारी मोहम्मद इमरान ने बच्चों को दिन और दुनिया की तालीम की अहमियत पर जोर दिया। मदरसे के मोहतमिम कारी मोहम्मद दिलशाद ने सालाना रिपोर्ट पेश की। जलसे में हाफिज अब्दुसुब्हान और हाफिज अब्दुसम्मद को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कारी अब्दुल रशीद, सपा नेता साजिद हसन, पत्रकार सलाउद्दीन अब्बासी, शमीम बेकरी वाले चौधरी अख्तर, हाजी शमशाद अब्बासी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।















