पंजाब के होशियारपुर जिले के मंडियाला गांव के पास एलपीजी से भरे एक टैंकर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रशासन ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है।















