प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ दोनों की मौत

बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक दर्दनाक मामला सामने आया। यहां सिंहवाहिनी मंदिर के पास एक युवक और युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी कमासिन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान लखनपुर गांव निवासी शत्रुघ्न 20 वर्ष और चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के रघुवंशीपुर निवासी राजमणि 20 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 9:30 बजे ग्रामीणों ने सिंहवाहिनी मंदिर के पास एक युवक और युवती को अचेत अवस्था में देखा। दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। ग्रामीणों की सूचना पर कमासिन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि राजमणि और शत्रुघ्न की दोस्ती करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों शादी करना चाहते थे।

इसी साल फरवरी में शत्रुघ्न शादी का प्रस्ताव लेकर राजमणि के घर भी गया था।राजमणि बीए तक पढ़ी थी। दो साल पहले पढ़ाई छोड़ने के बाद वह घर पर सिलाई का काम करती थी। परिवार में वह सबसे छोटी थी। उसके परिजन मजदूरी के लिए पुणे में रहते हैं। वहीं शत्रुघ्न मुंबई में बिल्डिंग निर्माण का काम करता था।राजमणि दो दिन पहले सुबह 10 बजे सिलाई का सामान लाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम को उसने फोन पर किसी हादसे का जिक्र किया। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका।कमासिन थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ओझा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों शादी के इरादे से सिंहवाहिनी मंदिर पहुंचे थे। यहीं उन्होंने जहर खा लिया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts