थानाभवन में तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर तीन दुकानों में घुसा, लाखों का नुकसान

थानाभवन नगर के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर एक रेत से भरा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर तीन दुकानों में जा घुसा, जिससे दुकानों को भारी नुकसान हुआ। हादसा बृहस्पतिवार की अलसुबह करीब 3 बजे हुआ, जब सहारनपुर की ओर से आ रहा डंपर (UP 14 LT 0930) चरथावल बस स्टैंड पर खड़ी पिकअप और दूध के कैंटर को टक्कर मारते हुए तीन दुकानों में घुस गया।

डंपर ने पहले दूध के कैंटर और केला गोदाम पर केला उतारने आई पिकअप को जोरदार टक्कर मारी, फिर बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी नूर ट्रेडर्स, चांद ऑटो स्पेयर पार्ट्स और शफीर की खाद की दुकान में घुस गया। इस दुर्घटना से दुकानों के शटर, काउंटर और अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts