बांदा। जनपद में लाल सोने की लूट थमने का नाम हीं नही ले रही है। खदान शुरू होते हुए दबंगों अपना रसूख दिखाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को असलहों के दम पर धमकाकर खुलेआम कानून को धता बताते हुए तेरा ब खदान में अवैध खनन का काला खेल शुरू हो गया। नरैनी तहसील क्षेत्र की महुटा के तेरा ब खदान में नदी की जलधारा में अवैध खनन का खेल जमकर जारी हैं प्रतिबंधित मशीनों से नदी का सीना छलनी करके खनन माफियाओं द्वारा खनन नीति की धज्ज्यिं खुलेआम उड़ाई जा रही है। वहीं ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर खनन माफियाओं पर धमकी का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
जिलाधिकारी को भेज पत्र में नरैनी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पथरा की ग्राम प्रधान श्रीमती ममता देवी निषाद ने बताया है कि पथरा की नदियों से वाहनों द्वारा जमकर अवैध खनन असलहों के बल पर किया जाता है। पूरी रात गांव वालों को लठैत बदमाशों द्वारा सोने नहीं दिया जाता। इतना ही नहीं अवैध असलहों से लैस बदमाशों के द्वारा ग्रामीणों को खुलेआम धमकाया भी जाता है। इतना हीं नहीं नदी की जलधारा को खोदकर उसमें अवैध तरीके से खनन कार्य किया जाता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।















