अलवर :अलावड़ा में ट्रांसफॉर्मर की करंट से पशुपालक के पशु की मौत,

अलवर जिले के अलावड़ा कस्बे के वार्ड नंबर 5, खाती मोहल्ले में हुआ है, जिसमें एक पशुपालक के पशु की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब महेंद्र गुर्जर अपने पशु को चारा के लिए ले जा रहे थे और रास्ते में लगे ट्रांसफॉर्मर के अर्थिंग में करंट उतरने से पशु की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वे प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यहां छोटे-छोटे बच्चे और कई घर स्थित हैं, और आस-पास से बच्चे स्कूल भी जाते हैं, जिससे सुरक्षा की व्यवस्था और अधिक जरूरी हो जाती है। महेंद्र गुर्जर ने प्रशासन से मुआवजा देने की अपील की है ताकि वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। प्रशासन से यह भी अनुरोध किया गया है कि इस तरह के हादसों को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts