लायन्स क्लब उन्नति ने दीपावली उत्सव मनाया

मुजफ्फरनगर के लायन्स क्लब उन्नति द्वारा दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया, जो मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसॉर्ट में हुआ। इस कार्यक्रम का सुंदर संचालन लायन रीना अग्रवाल और लायनेड पूजा सिंगल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी और माता लक्ष्मी के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके हुई,

जिसमें सभी लायन और लायनेड ने उनका आशीर्वाद लिया।क्लब के अध्यक्ष सीए लायन मनीष बंसल, सचिव लायन अमित मित्तल, और डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल कंसल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में समय से आए लायन और लायनेड को गेम्स में भाग लेकर पुरस्कार दिए गए। विजेता लायन मुकुल गोयल और लायनेड सुनीता कंसल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।दीपावली के अवसर पर हाऊजी गेम और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न गानों की धुनों पर नृत्य कर सभी का मनोरंजन किया। इस मौके पर क्लब के सदस्यों के पुत्र और पुत्रवधुओं को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में कई प्रमुख सदस्य शामिल हुए, और अंत में क्लब के सदस्यों ने आकाश में लैंटर्न छोड़े, जिससे आकाश रोशनी से जगमगा उठा। यह कार्यक्रम एक सुखद और यादगार दीपावली का अनुभव प्रदान करता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts