बिहार की तरह समाजवादी पार्टी 2027 में करेगी हर घर सरकारी नौकरी का ऐलान,

चंदौली से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में सपा जनता को रोजगार देने के साथ-साथ पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के अधिकारों की रक्षा करेगी। सांसद ने दावा किया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा पूरी मजबूती के साथ बीजेपी की सत्ता को उखाड़ फेंकेगी।

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना और पीडीए वर्ग के लोगों को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, “हमारे पीडीए में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग शामिल हैं, जिनके अधिकारों को सुरक्षित रखना हमारा सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा।”

सपा सांसद ने पूर्वांचल में एक कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर प्रशासन पर भी नाराजगी जताई और कहा कि विपक्ष की आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं, छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि “जब ब्यूरोक्रेट्स ही मंत्री बनेंगे तो उन्हें जमीनी हालात कैसे समझ में आएंगे। बिहार में बेरोजगारी की गंभीर स्थिति है, लेकिन सरकार को इसका अंदाजा नहीं है।” उन्होंने स्पेशल ट्रेन चलाने के दावों पर भी सवाल उठाया और कहा कि “अगर इतनी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं तो लोगों को बिहार और उत्तर प्रदेश पहुंचने में मुश्किल क्यों हो रही है?”

सपा सांसद ने बिहार महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि “यह बिल्कुल सही समय पर लिया गया निर्णय है। निश्चित रूप से बिहार में महागठबंधन की ही सरकार बनेगी।”

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts