भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवम मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया द्वारा निशुल्क पौधें वितरित कर वन महोत्सव का किया गया शुभारम्भ । आओ वन महोत्सव मनाएं, एक पौधा अवश्य लगाएं, पर्यावरण बचाएं,चेयरपर्सन, नगर पालिका परिषद मिनाक्षी स्वरूप एवम अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह द्वारा।
नगरवासियों से वन महोत्सव में पौधरोपण करने हेतु की गई अपील। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग कन्हैया पटेल द्वारा उपलब्ध कराए गए। फलदार एवम छायादार पौधें 1 जुलाई को पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ के नारे के साथ महावीर चौक पर सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा लगाया गया निशुल्क पौध भंडारा। बाल कल्याण समिति से डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य सोनकर, विकास कुमार एवम वन विभाग नगर पालिका परिषद एवम डॉ आलोक कुमार की टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका।
















