विधान परिषद की विद्युत जांच समिति ने की समीक्षा बैठक

मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत जांच समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय सभापति दिनेश कुमार गोयल ने की। इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता समेत विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में समिति ने बीते तीन वर्षों में जिले में लगे ट्रांसफार्मरों की संख्या, विद्युत कटौती के घंटों, लाइन लॉस, घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल संशोधन, विद्युत फॉल्ट की शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति पर चर्चा की। संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समिति ने निर्देश दिया कि दोनों जनपदों में स्थापित ट्रांसफार्मरों की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। विद्युत कटौती नियमानुसार हो और उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी दी जाए। सभी विद्युत सब-स्टेशनों पर शिकायत रजिस्टर अनिवार्य रूप से रखा जाए, जिसमें शिकायतों का अंकन और उनके निस्तारण की जानकारी हो। वरिष्ठ अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान शिकायत रजिस्टर का अवलोकन करने के निर्देश दिए गए।

मीटर रीडर द्वारा गलत बिल जारी करने की लगातार मिल रही शिकायतों पर समिति ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के त्रुटिपूर्ण बिलों को सही करने, खराब मीटरों की रीडिंग जांचकर बिल संशोधन कराने को कहा गया। ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समिति ने यह भी निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर अधिकारियों के पास उपलब्ध हों और ट्रांसफार्मर खराब होने पर तुरंत बदलवाया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर भी जोर दिया गया। दोनों जनपदों के अधीक्षण अभियंताओं ने समिति को आश्वासन दिया कि दिए गए मार्गदर्शन का अनुपालन किया जाएगा और विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts